
मैं प्रभा सिंह चंदेल ग्राम पंचायत भीसार की नव निर्वाचित प्रधान हूँ इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत तीन गाँव आते है भीसार, पकरी, गदनखेड़ा एवं किसान नगर भी जुड़ा हुआ है! मुझे इस ग्राम पंचायत की दूसरी महिला प्रधान होने का गौरव प्राप्त है! चूँकि मैं अधिक पड़ी लिखी नही हूँ फिर भी मुझे अच्छे बुरे की पहचान है|
महिला प्रधान होने के नाते मेरे ऊपर अधिक ज़िम्मेदारी हो जाती है क्यों की लोग शासन चलाने के लिए महिलाओं को सक्षम नही मानते है लेकिन जो लोग यह कहते है उनेह यह नही मालूम ही की महिलाएँ अच्छी तरह से शासन चला सकती है! मेरा ग्राम प्रधान बनने का यही उद्देश्य है की ग्राम पंचायत में जीतने भी गाँव आते है उनका मैं समुचित विकास कर सकूँ गाँव के लोगों के पास रहने के लिए घर, पीने के लिए स्वच्छ पानी, और सभी लोगों के पास रोज़गार की व्यवस्था हो ताकि लोग आगे बड़ सकें! सभी गाँव में प्राइमरी विधालय तो है ही पर ग्राम पंचायत में एक अच्छा विधालय भी होना चाहिए, मुझे इस विषय पर ज़्यादा गंभीर रहना चाहिए क्यों की जब सब शिक्षित होंगे तो हर किसी वस्तु की सुभिधा भी रहेगी! प्रधान होने के नाते मेरी नैतिक ज़िमेदारी बन जाती है की ग्राम के समस्त लोग शिक्षित हों, खुश रहें, स्वस्थ रहें!
धन्यवाद
श्रीमती प्रभा सिंह चंदेल
पकरी, कल्याणपुर
कानपुर